Top Story

सेहत के लिए अृमत समान है जामुन, मगर इस तरह खाने से फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

जामुन (Jamun) मौसमी फल होने के कारण गर्मी के दिनों में कई चौराहों पर बिकते दिख जाता है। इसे जामुन के अलावा जंबुल, ब्लैक प्लम, जावा प्लम, जंबोलन के नाम से भी जाना जाता है। अपने डार्क कलर और खट्टे मीठे स्वाद के वजह से यह फल काफी पंसद किया जाता है। यह फल कई तरह के आयुर्वेदिक गुण के साथ विटामिन्स से भरपुर होता है। जामुन विटामिन A और C का अच्छा स्रोत होता है जो आंखों और त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही जामुन को चमकदार त्वचा और मुंहासों को जड़ से खत्म करने के लिए भी खाया जाता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने जामुन के आयुर्वेदिक गुण के साथ ही इसे खाने के फायदे को साझा किया है। डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया ने जामुन को आईबीएस, दस्त, मेनोरेजिया (अतिरिक्त रक्तस्राव), ल्यूकोरिया (सफेद पानी आना), मतली और उल्टी की समस्या से परेशान लोगो के लिए इसे अमृत के समान बताया है। इसके गुण इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/g98kEOl
via IFTTT