Top Story

COVID 4th wave से पहले वैज्ञानिकों की चेतावनी-'Delta जिंदा है', गर्मियों में मचा सकता है तबाही, 15 लक्षणों पर रखें नजर

कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म होते नहीं दिख रही है। यूरोप और एशिया के कई देशों में कोरोना की चौथी ने तबाही मचाई हुई है। सबसे ज्यादा बुरा हालात अमेरिका, यूके, चीन और साउथ कोरिया में बने हुए हैं। कई देशों में बढ़ते मामलों की वजह से लॉकडाउन और कोरोना के सख्त नियम लागू किये गए हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि बीमारी अभी खत्म नहीं होने वाली और दुनिया जल्द ही एक कोविड-19 का एक नया प्रकोप देखेगी। इजराइल में किये गए एक मॉडलिंग अध्ययन के अनुसार, कोरोना वायरस का ओमीक्रोन वेरिएंट (Covid Omicron) कम हो सकता है, लेकिन इस गर्मी (यानी अगले कुछ महीनों) में डेल्टा वेरिएंट या कोरोना का कोई नया स्ट्रेन नया प्रकोप ला सकते हैं। यह अध्ययन साइंस ऑफ द टोटल एनवायरनमेंट जर्नल में पिछले हफ्ते प्रकाशित हुआ है।इजराइल में बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ नेगेव (बीजीयू) के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है। अध्ययन में बताया गया है कि जब कोई नया स्ट्रेन आता है, तो पिछला स्ट्रेन खत्म हो जाता है लेकिन डेल्टा के मामले ऐसा नहीं हुआ है। ओमीक्रोन और उसके सबवेरिएंट आने के बाद भी डेल्टा खत्म नहीं हुआ है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/aCfdgXF
via IFTTT