Top Story

पेट हमेशा भरा-भरा और फूला हुआ रहता है? ये 3 चीजें जड़ से खत्म करेंगी गैस, कब्ज और एसिडिटी

क्या आपका पेट हमेशा भरा-भरा या फूला हुआ रहता है? क्या पेट फूला हुआ रहने की वजह से आप पेटभर नहीं खा पाते हैं? क्या थोड़ा सा खाते ही आपका पेट भर जाता है? अगर हां, तो इसका मतलब यह है कि आप ब्लोटिंग (Bloating) की समस्या से जूझ रहे हैं। बेशक यह समस्या इतनी गंभीर नहीं है लेकिन लंबे समय तक ऐसा रहने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और आप कमजोरी का शिकार हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह छोटी सी समस्या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी गंभीर स्थिति का कारण बन सकती है।ब्लोटिंग क्या है? एक ऐसी स्थिति है जहां आपका पेट भरा हुआ और पेट में गैस महसूस होती है। महिलाओं में यह समस्या बहुत अधिक देखने को मिलती है। ऐसा माना जाता है कि कब्ज (Constipation) इसका सबसे बड़ा कारण है। हालांकि पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी इसका एक कारण हैं। अगर आप भी अक्सर इस समस्या से पीड़ित रहते हैं, तो आपको अपने खान-पान में बदलाव करना चाहिए। अमेरिकी डॉक्टर Dr. Josh Axe आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से आपको इस समस्या से बचने में मदद मिल सकती है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/OYSuJ7F
via IFTTT