Top Story

मेटाबॉलिज्म बिगड़ा तो बढ़ने लगेगा वजन, 48 की मलाइका अरोड़ा ने दिया फिटनेस का मंत्र, रोज करती हैं ये 3 योगासन

मेटाबॉलिज्म (Metabolism)आपके शरीर के अंदर लगातार चल रही उन सभी रासायनिक प्रक्रियाओं से है जो जीवन और सामान्य कामकाज को करने में मदद करती है। यह दो भाग में इस पूरी क्रिया को अंजाम देती है। पहली अपचय - खाद्य घटकों (जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और आहार वसा) का उनके सरल रूपों में तोड़ने का काम करता है। दूसरा उपचय - चयापचय का वह भाग जिसमें शरीर में निर्माण या मरम्मत कार्य होता है। उपचय के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है जो अंततः भोजन से आती है। जब हम दैनिक उपचय के लिए आवश्यकता से अधिक खाते हैं, तो अतिरिक्त पोषक तत्व आमतौर पर हमारे शरीर में वसा के रूप में जमा हो जाते हैं। और मोटापा समेत कई तरह की बीमारी होने लगती है। इसलिए इसका संतुलित रहना स्वस्थ्य शरीर के लिए जरूरी होता है। इसमें योगा आपकी मदद कर सकता है।बॉलीवूड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा अपने 48 की उम्र में भी स्लिम और फिट दिखती हैं। इसकी वजह है संतुलित मेटाबॉलिज्म, जिसके लिए वह रोज योग करती है। मलाइका के योगासन करते हुए वीडियों को सर्व योगा स्टूडियों ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि शरीर के प्रत्येक कार्य का आधार चयापचय होता है। बेहतर चयापचय हर शारीरिक स्वास्थ्य लक्ष्य में मदद कर सकता है। चाहे वजन कम करना हो, या विकारों का प्रबंधन करना हो, चयापचय एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और योग स्वास्थ्य के लिए इन बुनियादी बातों पर ध्यान केंद्रित करता है। इस पोस्ट को मलाइका ने अपनी इंस्टा अकांउट पर शेयर किया है। अगर आप भी मलाइका जैसी सेहतचाहते हैं तो उनके बताए ये तीन योगासन आपको जरूर करना चाहिए।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/isBhlIO
via IFTTT