Top Story

50 kg कम करने वाले अर्जुन ने बताया, वेट लॉस जर्नी में बस ये एक काम है सबसे मुश्किल

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ इन दिनों पेरिस में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। वो अपने फिटनेस सफर के बारे में पोस्ट शेयर करते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। फिलहाल अर्जुन की सेहत एकदम फिट है लेकिन एक समय था, जब उनका काफी ज्यादा वजन था और वो काफी मोटे नजर आते थे। बताया जाता है कि उनका वजन करीब 140 किलो तक पहुंच गया था। उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है, तब जाकर उनका वजन कम हुआ और एक फिट बॉडी मिली।इसमें कोई शक नहीं है कि अर्जुन का जबरदस्त ट्रांफॉर्मेशन (Arjun Kapoor weight loss transformation) उनके फैंस के लिए काफी इंस्पायरिंग है। बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में अर्जुन ने अपने मोटापे और वेट लॉस जर्नी को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने मोटापा से किस तरह जंग लड़ी और वेट लॉस जर्नी के दौरान उन्हें किन-किन मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/0neFWLQ
via IFTTT