दाल, चावल, चीनी जैसी 6 चीजों में मिलाया जा रहा 'जहर', FSSAI ने बताया असली-नकली की पहचान का तरीका
पुराने जमाने में लोग कड़ी शारीरिक मेहनत करते थे फिर भी उन्हें थकान और कमजोरी नहीं होती थी। आजकल कितना भी तगड़ा बंदा क्यों न हो, थोड़ी सी मेहनत करते ही थकान महसूस करने लगता है। इसका सबसे बड़ा कारण खाने-पीने की चीजों में हो रही मिलावट है। इसका मतलब यह है कि आज के समय में आपके खाने की थाली में कितनी ही महंगी चीजें क्यों न शामिल हों, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वो शुद्ध और स्वस्थ हों। दाल, चावल, सब्जी, दूध जैसी रोजाना खाई जाने वाली चीजों में मिलावट की खबरें रोजाना सुनने को मिलती हैं। जाहिर है मिलावटी खाने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और कई बार यह जानलेवा साबित होता है। खाने की इन चीजों में ऐसी चीजें और रसायन मिलाए जाते हैं, जो सीधे रूप से किडनी, दिल, फेफड़े और आंतों को डैमेज कर सकते हैं। आज यानी 7 जून को दुनियाभर में जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस या वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे (World Food Safety Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मानने का उद्देश्य भी यही है कि लोगों को खाने-पीने की चीजों से होने वाले फायदे-नुकसान के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि उन्हें सही चुनने में मदद मिल सके। इस अवसर पर हम आपको FSSAI के जरिए से बता रहे हैं कि आप असली-नकली चीजों की कैसे जांच कर सकते हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/0M5mljk
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/0M5mljk
via IFTTT