सुबह या रात? नहाने का क्या है सही समय, एक्सपर्ट ने बताया आयुर्वेद में क्या है नियम
रोजाना नहाना बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। नहाने से न केवल कई रोगों से बचाव होता है बल्कि आप तरोताजा महसूस करते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग सुबह नहाते हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो अक्सर रात को सोने से पहले, ऑफिस से आने के बाद, या सुबह नाश्ते के बाद नहाना पसंद करते हैं। अगर आप अभी इनमें से हैं, तो आप जाने-अनजाने में बड़ी गलती कर रहे हैं।आयुर्वेद में नहाने का सही समय सुबह बताया बताया गया है और इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इससे आपको कई रोगों से बचने में मदद मिलती है, साथ ही आप पूरे दिन तरोताजा रहते हैं। सुबह नहाने के कई वैज्ञानिक लाभ भी हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल इनफार्मेशन (NCBI) में छपे शोध केअनुसार, नहाने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। रोजाना नहाने लोगों में दर्द, तनाव और अवसाद जैसे लक्षण अनियमित रूप से नहाने वाले लोगों की तुलना में कम होते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष ने नहाने के सही समय पर विस्तृत जानकारी इंस्टा पर एक पोस्ट के माध्यम से शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि स्नान (नहाना) आयुर्वेद में थेरेपेटिक एक्टिविटी है जो तन, मन और आत्मा को फ्रेश रखने का काम करती है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/IJxoyBi
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/IJxoyBi
via IFTTT