Top Story

पोषण के मामले में मूंग-मसूर और अरहर पर भी भारी पड़ती है Matki Dal, पेट की समस्‍या वालों के लिए है अमृत

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन जरूरी होता है। दाल भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है , जो शारीरिक विकास में मदद करता है। विटामिन, फोलेट, आयरन , जिंक और मैग्नीशियम की मौजूदगी के कारण इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी आहार माना गया है। वैसे तो दाल भारतीय व्यंजनों के प्रसिद्ध आहारों में से एक है। उसमें भी भारतीय घरों में सबसे ज्यादा तूअर और मूंग दाल बनाई जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दाल के बारे में बताएंगे, जो असल में बहुत पौष्टिक होती है, लेकिन लोग इसका सेवन कम ही करते हैं। वो है मटकी दाल। इसे आमतौर पर मौठ या मट बीन कहा जाता है। वैसे तो यह दाल एकदम मूंगदाल की तरह दिखती है, लेकिन स्वाद, आकार और रंग में इससे बहुत अलग है। यह दाल प्रोटीन से भरपूर होने के साथ शाकाहारियों का मुख्य आहार भी है। सबसे अच्छी बात है कि यह दाल पकाने में आसान है और शरीर के लिए स्वस्थ भी। इस दाल को एयरटाइट डिब्बे में महीनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर मटकी दाल को सुपर फूड मानती है। क्योंकि इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले जरूरी पोषक तत्व हैं। तो आइए जानते हैं क्या होती है मटकी दाल और क्या हैं इसके फायदे। स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है मटकी दाल-

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/PwVgXL7
via IFTTT