Top Story

अमेरिकी Nutritionist ने बताया पीले दांतों को सफेद करने का आसान उपाय, Cavities से भी होगा बचाव

ओरल हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, वरना आपको दांतों और मसूड़ों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है। पायरिया, कैविटी, मसूड़ों में खून आना, दांतों का कमजोर होना, मुंह से बदबू आना और यहां तक कि ओरल कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। दांतों की सफाई के लिए बाजार में मिलने वाले उत्पादों के बारे में दावा किया जाता है कि उनसे इस्तेमाल से दांत-मसूड़ों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। बावजूद इसके कई लोगों को मुंह की यह समस्याएं हो जाती हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रोजाना दांतों की सफाई करते हैं, फिर भी उन्हें दांतों से जुड़े रोग हो जाते हैं। इसका एक बड़ा कारण आपका टूथपेस्ट हो सकता है। अमेरिकी न्यूट्रिशनिस्ट Cory L Rodriguez का माना है कि कोई सा भी टूथपेस्ट इस्तेमाल करने से आपको ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है। आपको ऐसे पेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें हाइड्रॉक्सीपटाइट (Hydroxyapatite) पाया जाता है। यह तत्व कैल्शियम का एक रूप है, जो आपके दांतों के इनेमल का 97% और डेंटिन का 70% तक निर्माण करता है। चलिए जानते हैं इस तत्व से दांतों को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/1gsVT3o
via IFTTT