Top Story

हमेशा पेट फूला-फूला रहता है? गैस खत्म कर जल्दी आराम देगा 2 मिनट का यह योगासन

क्या आपको हमेशा अपना पेट फूला हुआ महसूस होता है? जाहिर है पेट का फूलना ये पेट में गैस बनना आपको बेहद असहज महसूस करा सकती है। इससे आपका पाचन स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। सूजन और गैस्ट्रिक समस्याओं के बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे दूषित भोजन, तनाव और गलत खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन आदि। कई बार, जब आंत के बैक्टीरिया भोजन को ठीक से नहीं तोड़ पाते हैं, तो गैस्ट्रिक समस्या उत्पन्न होती है। ज्यादातर मामलों में कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करके आप इस समस्या से बच सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आप योग का भी सहारा ले सकते हैं। योग एक्सपर्ट मानसी गुलाटी के अनुसार, योग को लंबे समय से सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से कुछ को दूर करने के बेहतर तरीकों में से एक माना जाता है। वज्रासन और पवनमुक्तासन जैसे आसन पाचन को मजबूत बेहतर बनाने में मदद करते हैं। योग गैस, सूजन और गैस्ट्रिक समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। आपको इस समस्या से बचने के लिए पवनमुक्तासन करना चाहिए।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/1m7sajD
via IFTTT