बारिश में बढ़ गया है जोड़ों का दर्द, राहत के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के ये 4 उपाय
किसी समय ऐसा होता था, जब जोड़ो में दर्द ढ़लती उम्र की पहचान हुआ करती थी। आजकल आमतौर पर सभी आयु वर्ग के लोगों में यह परेशानी देखने को मिल जाती है। अक्सर आपने लोगों जोड़ों के दर्द की शिकायत करते हुए ऐसा कहते सुना होगा कि हम तो अभी से बूढ़े हो गए हैं। दरअसल, यह आपके बूढ़े होने की नहीं बल्कि असंतुलित जीवनशैली, अनहेल्दी खान-पान और गतिहीन दिनचर्या की निशानी है।मानसून में जोड़ों में दर्द क्यों होने लगता है? इस मौसम में नमी के कारण जोड़ों में दर्द होने लगता है। यदि गठिया(Arthritis) की समस्या है, तो यह दर्द और भी गंभीर हो सकता है। दरअसल, बारिश से पहले, बैरोमीटर का दबाव कम हो जाता है। और इसके साथ ही आपके शरीर पर हवा का दबाव भी कम हो जाता है, इससे मांसपेशियों, टेंडन और जोड़ों के आसपास के ऊतक फैलने लगते हैं। इससे अतिरिक्त दबाव बढ़ने के कारण दर्द होने लगता है।बारिश में कैसे कम करें जोड़ों का दर्द? इसका जवाब आयुर्वेद डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष के इंस्टा पोस्ट से मिलता है। उन्होंने बारिश के दिनों में जोड़ो को हेल्दी और मजबूत रखने के लिए कुछ असरदार टिप्स शेयर किए हैं। वह बताती हैं कि मानसून के मौसम में वात दोष बढ़ जाता है। इसलिए बहुत से लोगों ने जोड़ों के दर्द, गठिया, अपक्षयी दर्द आदि में वृद्धि होने लगती है। ऐसे में वह इन आयुर्वेदिक तरीकों को आजमा सकते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/CJFRk85
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/CJFRk85
via IFTTT