Top Story

नहीं खानी पड़ेगी जीवनभर थायराइड की दवा, एक्सपर्ट के ये 4 उपाय समस्या को करेंगे जड़ से खत्म

एनसीबीआई (NCBI) के अनुसार भारत में थायराइड (Thyroid) की बीमारी पर हुए अध्ययन दर्शाते हैं कि 4 करोड़ 20 लाख लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। सिर्फ यह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में थायराइड के करोड़ों मरीज हैं। यह एक सामान्य और गंभीर स्थिति है, जिससे सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित होती हैं।महिलाओं के लिए थाइराइड का जोखिम पुरुषों की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक होता है। हर 8 में से 1 महिला थाइराइड की समस्या से ग्रसित होती है। इसका एक कारण यह है कि थायराइड बीमारी अक्सर ऑटोइम्यून प्रतिक्रियाओं से शुरू होती है। यह स्थिति महिलाओं में प्री- और पोस्ट मेनोपॉज़ दौरान अक्सर होता है। गर्भावस्था से भी यह परेशानी हो सकती है।ऐसे में यह जरूरी होता है कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। शरीर में सेलेनियम, जिंक, आयोडिन और आयरन की कमी थायराइड की परेशानी का कारण बन सकती है। इसे लेकर होम्योपैथिक डॉक्टर स्मिता बोइर पाटिल ने हाल ही में अपने इस्टांपोस्ट में थायराइड मरीजों के लिए अपनी इस मेडिकल कंडीशन को नेचुरल तरीके से रिवर्स करने के उपायों को शेयर किया है। वह बताती हैं कि अधिकांश लोगों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार का पालन करना थायरॉइड फ़ंक्शन को बनाए रखने के लिए पर्याप्त होता है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3i2QzcM
via IFTTT