Top Story

सावधान! फलों के साथ मिलकर 'जहर' बनाती हैं ये 5 चीजें, गलती से भी एक साथ न खाएं, शरीर की हो जाएगी बुरी हालत

फल खाने की ऐसी चीज है, जिसे धरती पर सबसे सेहतमंद और शक्तिशाली माना गया है। फलों में सेहत के लिए जरूरी सभी तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं। फाइबर से लेकर फ्लेवोनोइड सहित सभी तरह एंटीऑक्सिडेंट का भंडार हैं फल। रोजान फल खाने से आपको हृदय रोग, कैंसर, सूजन और डायबिटीज जैसी कई सामान्य और गंभीर बीमारियों से बचने और इलाज करने में मदद मिल सकती है। बीमारियों से लड़ने के लिए खासकर खट्टे फल और बेरीज सबसे पावरफुल माने जाते हैं। समस्या यह है कि बहुत से लोगों को फल खाने का सही समय और कैसे खाना चाहिए, इस बारे में जानकारी नहीं है। किसी भी चीज को खाने-पीने के कुछ नियम होते हैं। बताया जाता है कि फलों से भरपूर पोषण पाने के लिए इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आप किसी फल को किस चीज के साथ खा रहे हैं। उदहारण के लिए खाने या पानी के साथ कभी फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको जानकार हैरानी होगी कि फलों को रोजाना खाए जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थों के साथ खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। यह अजीब लग सकता है लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों को ताजे फलों के साथ मिलाना या खाना विषाक्त हो सकता है और सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको बता रही हैं कि आपको किस फल को किस चीज के साथ नहीं खाना चाहिए।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/NuIaU6r
via IFTTT