कुत्ता-बिल्ली पालने से पहले हो जाएं सावधान, घर के जानवर फैला सकते हैं ये 5 खतरनाक बीमारी
आजकल घरों में पालतू जानवर जैसे कुत्ते, बिल्ली, मुर्गी, तोता पालने का बहुत ट्रेंड है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि प्यारे पेट्स हमें प्यार और सुरक्षा के साथ तनावमुक्त वातावरण देते हैं। हम भी उनसे प्यार करते हैं, उन्हें गले लगाते हैं और उनसे एक फैमिली मेंबर जैसा व्यवहार करते हैं। जब कभी हम उदास होते हैं, तो ये बिना किसी शर्त के हमें प्यार करते हैं। लेकिन आपके परिवार का हिस्सा बन चुके खुशी के ये प्यारे बंडल अनजाने में कई संक्रामक रोग फैलाते हैं। इंसानों की तरह जानवर यहां तक की पक्षी भी चाटने, काटने, लार या रूसी के जरिए कई प्रकार के बैक्टीरिया, वायरस और फंगी फैला सकते हैं, जो हमें बीमार करने के लिए पर्याप्त हैं। हालांकि हम सभी समय-समय पर अपने पेट्स को वैक्सीन लगवाते हैं और उनका चेकअप कराने के लिए डॉक्टर के पास भी ले जाते हैं। फिर भी कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जो घातक होने के साथ मनुष्यों में बहुत जल्दी फैल सकती है। तो आइए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में, जो पालतू जानवर इंसानों में पैदा कर सकते हैं। यहां हम यह भी बताएंगे कि आप इन स्थितियों से बचने के लिए क्या कर सकते हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/rD9fubP
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/rD9fubP
via IFTTT