Top Story

जहर से कम नहीं चिकन को दूध के साथ खाना, Ayurveda में बताया गया है सेवन का सही तरीका

आप खाने में दो या दो से ज्यादा चीजों को एक साथ जरूर खाते होंगे। खासकर, लोगों के लिए दूध से बनी मिठाई, भोजन के ठीक बाद या साथ में लेना कोई असामान्य बात नहीं है। हालांकि, यह आपके खाने के अनुभव को समृद्ध कर सकता है। लेकिन आयुर्वेद दूध से बने खाद्य पदार्थों को नमकीन भोजन के साथ लेने के आइडिया का बिल्कुल समर्थन नहीं करता है। खासकर उस समय जब आप मांसाहारी भोजन कर रहें है। आयुर्वेद में, कुछ खाद्य पदार्थों को साथ में या तुंरत बाद खाने की सख्त मनाही होती है। इन्हें विरुद्ध आहार (Harmful Food Combinations) माना जाता है। इसके सेवन से आपको पाचन और स्किन से संबंधित गंभीर बीमारी हो सकती है। चिकन खाने के बाद दूध पी सकते हैं क्या? आयुर्वेद डॉक्टर नितिका कोहली बताती हैं कि आयुर्वेद का सिद्धांत कहता है कि अलग-अलग पाचन वातावरण की आवश्यकता वाले खाद्य पदार्थों को अलग-अलग उपभोग करने की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य को खराब होने से बचाने के लिए सही समय या अंतराल पर सही तरह का संयोजन खाना अनिवार्य है। वह कहती हैं कि इसका प्राथमिक कारण, आयुर्वेद के अनुसार, तीन दोषों, कफ, वात और पित्त का असंतुलन है, जो किसी के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/jUwuSfz
via IFTTT