MS Dhoni ने सिर्फ 40 रुपये में कराया घुटने का आयुर्वेदिक इलाज, आप भी आजमाएं जोड़ों में दर्द के 5 सस्ते-असरदार उपचार
घुटनों वो जोड़ों में दर्द की समस्या आम हो गई है। खासकर अगर आप फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करते हैं, तो संभव है आपको अक्सर घुटनों में दर्द या अन्य कोई स्वास्थ्य समस्या अधिक रहती हो। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी घुटनों की समस्या से जूझ रहे हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों को घुटनों से जुड़ी समस्या होना आम बात है। 40 वर्षीय धोनी ने रांची में किसी गांव में अपने घुटनों का आयुर्वेदिक इलाज कराया है और इसके लिए उन्होंने सिर्फ 80 रुपये खर्च किये हैं। बेशक जोड़ों के दर्द या घुटनों की समस्या के लिए मेडिकल में कई उपचार हैं लेकिन आयुर्वेद में भी इसके लिए कई सस्ते और असरदार इलाज मौजूद हैं। ET की एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी घुटने की समस्या से परेशान हैं और इसके लिए वो आयुर्वेदिक इलाज (Joint pain treatment in Ayurveda) का सहारा ले रहे हैं। वो अपना इलाज कराने रांची करीब 70 किलोमीटर दूर लापुंग गांव जाते हैं। उनका इलाज आयुर्वेदिक डॉक्टर बंधन सिंह खरवार कर रहे हैं और इसके लिए वो उनसे 80 रुपये लेते हैं जिसमें 40 रुपये उनकी फीस है और 40 रुपये की दवा। बताया जा रहा है कि धोनी कैल्शियम की कमी के कारण घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं और वो महीने में चार बार यहां दवाएं लेने आते हैं। कमाल की बात यह है कि खेरवार ने धोनी के माता-पिता का भी इलाज किया है, जो पिछले तीन महीने से उसकी दवा ले रहे हैं। डॉक्टर धोनी का कुछ जड़ी बूटियों से इलाज कर रहे हैं। आयुर्वेद में जोड़ों की समस्याओं के लिए कई तरह के इलाज मौजूद हैं, जिन्हें आप भी आजमा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आयुर्वेदिक इलाज सस्ता और असरदार भी है। गाजियाबाद स्थित आयुर्वेद डॉक्टर कपिल त्यागी ने कुछ उपाय बताए हैं, जिन्हें आपको आजमाना चाहिए।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/7vkp0eo
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/7vkp0eo
via IFTTT