सेलेब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने बताए सफेद प्याज के 5 जबरदस्त फायदे
गर्मी के मौसम में एसी, कूलर और ठंडा पानी भीषण गर्मी से तुरंत राहत दिला सकते हैं लेकिन अगर शरीर को अंदर से और लंबे समय तक ठंडा रखना है, तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करने चाहिए। गर्मियों में तरबूज और खीरा जैसी पानी से भरपूर ऐसी कई चीजें हैं, जिनके सेवन की सलाह दी जाती है। अगर आप शरीर में पानी की कमी पूरी करने के साथ-साथ स्वास्थ्य को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो आपको सफेद प्याज का सेवन करना चाहिए। सफेद प्याज का स्वाद बेहतर होता है और यह लाल प्याज की तरह तीखा या मीठा नहीं होता है। इसके इस्तेमाल सैंडविच जैसी कई चीजों में किया जाता है। सफेद प्याज को कई स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाना जाता है। सफेद प्याज गर्मी को मात देने के लिए बेहतर फूड है। सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सफेद प्याज के लाभों के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि रसोई में मौजूद सफेद प्याज से सनस्ट्रोक और सनबर्न जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/C17tKui
via IFTTT
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/C17tKui
via IFTTT