सांस की तकलीफ-जकड़न फेफड़ों में गंदगी का है संकेत, इन 5 से करें सफाई
आपके शरीर का प्रत्येक अंग कोशिकाओं से बना है, और उन सभी को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। आपके फेफड़े(Lungs) श्वसन तंत्र का मुख्य हिस्सा होते हैं। जो आपको सांस लेने में मदद करने के लिए काम करते हैं। फेफड़े स्पंजी, हवा से भरे अंगों की एक जोड़ी है, जो छाती(Chest) के दोनों ओर स्थित होते हैं। आपके जीवित रहने के लिए फेफड़ों का सेहतमंद रहना और ठीक तरह से काम करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन वायु प्रदूषण, धूम्रपान, हानिकारक रसायनों व धूल-मिट्टी और लगातार ठंडी-शुष्क हवाओं के कारण आपके फेफड़ों में टॉक्सिन्स जमा हो जाते है। जिसकी वजह से फेफड़ों में भारीपन,जकड़न और सूजन भी महसूस हो सकती है। और गंभीर बीमारी जैसे कैंसर के होने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में जागरूकता के लिए हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे (World Lungs Cancer Day) मनाया जाता है।केजे सोमैया हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में आयुर्वेद एच.ओ.डी, डॉक्टर स्वप्ना कदम बताती हैं कि वैसे तो फेफड़े स्वयं सफाई करने वाला अंग है, लेकिन फेफड़ों से कफ को हटाने और सांस लेने की क्षमता को बढ़ाने के लिये कुछ चीजें कर सकते हैं। फेफड़े की प्रभावी सफाई कफ और उत्तेजक पदार्थों को साफ करने का काम करते हैं। जिससे छाती में जकड़न और फेफड़े की अन्य समस्या में राहत मिलती है। यह वायुमार्ग को खोलता है, और आपके फेफड़े की क्षमता को बढ़ाता है और सूजन को कम करता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/nUKmo7w
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/nUKmo7w
via IFTTT