Top Story

सद्गुरु ने बताया किस तरह खाने पर शहद बन सकता है जहरीला, जानें सबसे सही तरीका

आमतौर पर किचन में मौजूद चीजों को हम भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए जानते हैं। लेकिन आयुर्वेद में इनके तमाम औषधीय गुणों का जिक्र मिलता है। इन्हीं में से एक है शहद। शहद एक ऐसी औषधि है, जिसे आयुर्वेद में 'सेहत का खजाना' कहा जाता है। एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, मैग्रेशियम, पेाटेशियम और मैंगनीज से भरपूर होने के कारण वर्षों से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपचार के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। शहद का सेवन वास्तव में बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। कई लोग चीनी के विकल्प के रूप में भी इसका उपयोग करते हैं। पीढ़ियों से लोग जागने के तुरंत बाद एक गिलास नींबू पानी के साथ शहद का सेवन करते आ रहे हैं। इससे न केवल शरीर से विषक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है बल्कि वजन भी तेजी से घटता है। सद्गुरू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। उनके अनुसार- 'शहद का हमारे सिस्टम पर कई तरह से प्रभाव पड़ता है। अगर एक निश्चित तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो यह मीठी चीज जहर में बदल सकती है'।

from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/8w7IlFz
via IFTTT