Top Story

आफत बनी बच्चों की नई बीमारी HFMD, ये 3 लक्षण दिखते ही पहुंच जाएं डॉक्टर के पास

जब कोरोना (COVID-19), मंकीपॉक्स(Monkeypox) और टोमेटो फीवर(Tomato Fever) का संक्रमण चिंता का विषय बने हुए हैं, तब बच्चों में फैल रही हाथ, पैर और मुंह की बीमारी माता-पिता के लिए और अधिक चिंता का कारण बन रही है। इसे हैंड फुट माउथ डिजीज (HFMD) भी कहा जाता है। अब तक इस वायरस के संक्रमण के चंडीगढ़, पंजाब, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कई मामले सामने आ चुके हैं।क्या होता है HFMD? हाथ, पैर और मुंह की बीमारी शिशुओं और 5 साल से कम उम्र के बच्चों में होने वाली एक आम बीमारी है। यह बीमारी संक्रामक होती है। ऐसे में आपका बच्चा इस वायरस से संक्रमित दूसरे बच्चे के छूने या किसी भी तरह से संपर्क में आने से इस बीमारी की चपेट में आ सकता है। आमतौर पर इस बीमारी के लक्षण 7 से 10 दिनों तक दिखाई दे सकते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/aBp5XHN
via IFTTT