Top Story

Syringe-Needle को दोबारा यूज करना है खतरनाक, हो सकती है ये 3 गंभीर बीमारी

वैक्सीनेशन(Vaccination) के लिए हमेशा नए सिरिंज और सुई का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। ऐसे में भारत में सिंगल यूज सिरिंज और सुई के इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन हाल ही में मध्य प्रदेश में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने एक ही सिरिंज से 30 छात्रों का टीकाकरण कर दिया है। घटना सागर जिले के एक स्कूल में हुई जहां बच्चों को कोविड-19 के टीके दिए जा रहे थे।आमतौर पर लोगों को केवल सुई के दोबारा इस्तेमाल के खतरों के बारे में पता होता है। सिरिंज का दौबारा उपयोग भी खतरनाक है यह बहुत कम ही लोग जानते हैं। लेकिन यह दोनों का ही दोबारा उपयोग गंभीर बीमारियों को न्यौता दे सकता है। दरअसल, ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि सुई और सीरिंज रोगी के रक्त और शरीर के तरल पदार्थ या अन्य संक्रामक सामग्री से दूषित हो जाते हैं। एक से अधिक व्यक्तियों को इंजेक्शन देने के लिए एक ही सिरिंज या सुई का उपयोग दुनिया भर में कई घातक संक्रामक रोगों के प्रसार को बढ़ा रहा है। इन कारणों से, WHO ने सभी देशों को असुरक्षित इंजेक्शन के व्यापक मुद्दे से निपटने में मदद करने के लिए इंजेक्शन सुरक्षा पर एक नई नीति शुरू की थी। जिसके वजह से काफी हद तक इससे होने वाली बीमारियों के संक्रमण को रोकने में मदद मिली है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/2Zb7PtH
via IFTTT