Top Story

बवासीर से UTI तक 10 रोगों का इलाज है ये बैंगनी फूल, जानिए कैसे करें यूज

कृष्ण कमल(Passion Flower) की गिनती दुनिया के सबसे सुंदर फूलों में होती है। इसकी 500 से ज्यादा प्रजातियां हैं। यह एक हर्बल सप्लीमेंट रूप में भी उपयोग किया जाता है। इसे सालो से चिंता, नींद की समस्याओं के साथ-साथ दर्द, हार्ट रेट की समस्याओं, मेनोपॉज के लक्षणों के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। यह पेशाब में जलन और बवासीर के इलाज में भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-एडिक्टिव, एनाल्जेसिक, हाइपोग्लाइसेमिक, हाइपोलिपिडेमिक, कामोद्दीपक, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो कई आंतरिक और बाहरी रूप से होने वाले रोगों को ठीक करने का काम करता है। इसका हर्बल सप्लीमेंट पौधे के फूलों, पत्तियों और तनों से बना होता है। यह फूल मिश्रण, चाय, तरल अर्क और टिंचर के रूप में उपलब्ध होता है।आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार ने हाल ही में अपने इंस्टा प्रोफाइल पर पैशनफ्लावर के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी साझा की है। वह बताती हैं कि कृष्ण कमल के नाम से पहचाने वाले इस फूल को देखते ही वह मंत्रमुग्ध हो गयी। यह सिर्फ सुंदर ही नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों में दवा की तरह काम करता है। यह वात और पित्त असंतुलन वाले लोगों के लिए यह सर्वोत्तम है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/cJhPGbT
via IFTTT