डायबिटीज में कंधों में होने वाले दर्द-जकड़न से राहत दिलाएंगे ये 10 उपाय
कंधे की अकड़न यानी फ्रोजन शोल्डर (Frozen shoulder) एक ऐसी समस्या है, जो कंधे के जोड़ में अकड़न और परेशानी का कारण बनती है। इसे एडहेसिव कैप्सूलाइटिस (adhesive capsulitis) भी कहा जाता है। ये समस्या तब सामने आती है, जब जब कंधे के जोड़ के आसपास के टिश्यू में सूजन आ जाती है। जिससे वे सख्त व कठोर हो जाते हैं। इस समस्या में दर्द होना आम बात है। साथ इससे कंधे का मूवमेंट भी प्रभावित होता है। इसमें सूजन की वजह से रोजमर्रा के कार्यों को करना भी मुश्किल हो जाता है।फ्रोजन शोल्डर कैसे होता है? नई दिल्ली स्थित सीताराम भारतीय इंस्टीट्यूट और होली फैमिली हॉस्पिटल के सीनियर ओर्थोपेडिक कंसल्टेंट और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ बीरेन नादकर्णी ने बताया कि कंधे हड्डियों, मांसपेशियों और टेंडन से बने होते हैं। जब कंधे के जोड़ के आसपास का कैप्सूल मोटा और कड़ा हो जाता है, तो यह कंधे की मूवमेंट का प्रभावित करने लगता है, जिससे दर्द और बेचैनी महसूस होती है। ध्यान न देने पर समस्या धीरे-धीरे बढ़ जाती है। इस समस्या के आरंभ में कंधे को हिलने-डुलने में दर्द होता है। इसके बाद कंधे के उतकों में कठोरता विकसित हो जाती है, जिससे मूवमेंट में फर्क पड़ता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/G8RE4wC
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/G8RE4wC
via IFTTT