गले में चिपका कफ बाहर निकालेंगी 10 जड़ी-बूटी, खांसी-गले की खराश से मिलेगा आराम
मानसून सीजन चल रहा है और इस मौसम में बारिश की वजह से तबीयत बिगड़ने का भी सबसे ज्यादा खतरा होता है। माना जाता है कि इस मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और यही वजह है कि कोई भी व्यक्ति आसानी से फ्लू, सर्दी, खांसी, गले की खराश, जुकाम, नाक बहना, ज्यादा बलगम बनना जैसे परेशान करने वाले रोगों की चपेट में आ जाता है। इधर कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स जैसी महामारी का भी प्रकोप जारी है और इनके ज्यादातर लक्षण भी सर्दी-खांसी और फ्लू से मिलते-जुलते हैं। यही वजह है कि एक्सपर्ट सतर्क रहने की सलाह देते हैं। इनमें से गले में खराश एक ऐसा लक्षण है, जो बदलते मौसम के साथ कोरोना के मरीजों में भी देखा जाता है। अगर आप भी गले की खराश से पीड़ित हैं, तो आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार आपको कुछ उपाय बता रही हैं जिनसे आपको फायदा हो सकता है। ध्यान रहे कि इन रोगों के लिए बार-बार एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल ठीक नहीं है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/5hYJ2pT
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/5hYJ2pT
via IFTTT