Top Story

50 की उम्र में इन 10 संकेतों का मिलना है बुरी खबर, बचाव के लिए तुरंत करवाएं टेस्ट

कैंसर दुनियाभर में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अुनसार, 2040 तक प्रति वर्ष नए कैंसर के मामलों की संख्या 29.5 मिलियन और कैंसर से संबंधित मौतों की संख्या 16.4 मिलियन होने की उम्मीद है। बचाव के लिए आपका विभिन्न तरह के कैंसर के बारे में जागरूक रहना जरूरी है। ऐसे में आज आंतों के कैंसर से जुड़ी जरूरी जानकारी हम आपको बता रहें हैं।क्या होता है बाउल कैंसर? यह कैंसर मुख्य रूप से बड़ी आंत या मलाशय में शुरू होता है। इसे कोलोरेक्टल ( colorectal cancer) कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। क्या है आंत में कैंसर का उपचार? यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी आंत में कैंसर कहाँ से शुरू होता है। कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि कई पर्यावरणीय, जीवन शैली और आनुवंशिक कारकों से प्रभावित होती है। हर व्यक्ति समान रूप से कैंसर के खतरे में है। केवल इसके निदान की समस्या उम्र के साथ बढ़ती जाती है। पेट के कैंसर के मामलों में भी ऐसा ही देखा जाता है।क्या आंत का कैंसर ठीक हो सकता है? इस कैंसर से पीड़ित मरीज ठीक हो सकते हैं। यह कैंसर उपचार योग्य होता है। सर्जरी उपचार का प्राथमिक रूप होता है, जिससे लगभग 50% रोगियों के ठीक होने की संभावना होती है। ये ठीक होने के बाद दोबारा भी हो सकता है। जो कई मामलों में जानलेवा साबित होता है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/PISUzMG
via IFTTT