कंधों में दर्द को न करें नंजरअंदाज, डॉक्टर ने बताया इन 5 गंभीर रोग का हो सकता है इशारा
कंधों में दर्द का अनुभव हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी न कभी करता है। आपने भी जरूर किया होगा। यह दर्द आपके रोजमर्रा के कामों को प्रभावित करने के साथ ही कई गंभीर रोगों का कारण भी हो सकता है। ऐसे में इसके संबंध में पूरी जानकारी रखना आपके लिए जरूरी है। यदि आप इस दर्द को नजरअंदाज करने की भूल कर रहें हैं तो एक्सपर्ट से जान लिजिए कंधे के दर्द को हल्के में क्यों नहीं लिया जाना चाहिए। दरअसल, मानव शरीर में कंधा सबसे अधिक मूवमेंट करने वाला जोड़ होता है। यह चार मांसपेशियों और उनके टेंडन का एक समूह होता है, जिसे रोटेटर कफ कहा जाता है। जब रोटेटर कफ के आसपास सूजन, क्षति या हड्डी में परिवर्तन होता है, तो इसके परिणाम के रूप में आपकों कंधे में दर्द का अनुभव होता है। यह दर्द हाथ को ऊपर उठाने या आगे-पीछे ले जाने पर हो सकता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/rXnREao
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/rXnREao
via IFTTT