Top Story

खाने-पीने की गलत आदतों से सिकुड़ने लगेगी आंते, एक्सपर्ट से जाने हेल्दी गट के उपाय

आंत (Gut) गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रेक लंबी नली है जो मुंह से शुरू होती है और मलाशय पर खत्म होती है। इसकी संरचना से ही इसके महत्व का अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसे में आपने गट हेल्थ शब्द जरूर सुना होगा। लेकिन वास्तव में स्वस्थ आंत होने का क्या मतलब है? इसका मतलब है कि आपके पाचन तंत्र में छोटे बैक्टीरिया और अन्य रोगाणुओं का सही संतुलन हो। शोधकर्ता उन तरीकों की खोज कर रहे हैं जिसके द्वारा सूक्ष्मजीव पूरे स्वास्थ्य को सेहतमंद रखने का काम करते हैं।गट हेल्थ खराब होने से क्या होता है? गट हेल्थ खराब होने से पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। गैस, पेट फूलना, बदहजमी, पेट में मरोड़, खट्टी डकारें या फिर सीने में जलन, अवसाद, ब्रेन फॉग आदि शामिल है। इसके अलावा गट हेल्थ में गड़बड़ी से आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही आंतों के अस्वस्थ्य रहने से शरीर सही तरह से पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। इससे शरीर के अन्य भागों में भी परेशानी पैदा होने का जोखिम होता है।आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने हाल ही में अपने इस्टां पोस्ट में गट हेल्थ को बनाए रखने या सुधार करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक टिप्स शेयर की है। वह बताती हैं कि आयुर्वेद की खाने और पाचन संबंधित कुछ बेहतरीन गाइडलाइंस है, जिनका पालन करके आप अपने पूरे हेल्थ को सेहतमंद रख सकते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/MvoVBaJ
via IFTTT