Top Story

Harvard की सलाह, खूनी-बादी बवासीर को जड़ से खत्म कर देंगे ये 7 उपाय

बवासीर (Hemorrhoids) या पाइल्स (Piles) एक गंभीर समस्या है, जो खाने-पीने की गलत आदतों और सुस्त जीवनशैली से जुड़ी हुई है। अगर आप अक्सर ज्यादा तेल, मसाले, मैदा और सख्त भोजन करते हैं, तो आपको यह रोग आसानी से हो सकता है। इसी तरह अगर आप उन लोगों में से हैं, जो सिर्फ बैठने का काम करते हैं और किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो भी आप इसकी चपेट में आ सकते हैं। बवासीर की शुरुआत कब्ज जसे होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीना और पाचन खराब रहना कब्ज की बड़ी वजह हैं। कब्ज जब समय पर ठीक नहीं होती है, तो यह बवासीर का रूप ले लेती है। बवासीर दो तरह की होती है। पहली है बादी बवासीर, जिसमें गुदे के बाहर दर्दनाक मस्से हो जाते हैं लेकिन उनमें खून नहीं आता। दूसरी है खूनी बवासीर, जिसमें मस्से गुदे के अंदर होते हैं और उनमें दर्द के साथ खून आता है। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर डॉ हॉवर्ड लेविन कहते हैं कि बवासीर जानलेवा नहीं है लेकिन इसका इलाज जरूरी है। मेडिकल में बवासीर के कई इलाज हैं लेकिन आप कुछ घरेलू उपचारों के जरिए भी इस दर्दनाक बीमारी से राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि हार्वर्ड हेल्थ इसके लिए आपको क्या सलाह देता है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/fdxIsab
via IFTTT