Hepatitis A,B,C,D,E क्या है? डॉक्टर से जानिए किन्हें है लीवर की इस घातक बीमारी का खतरा
लीवर में सूजन को हेपेटाइटिस (hepatitis) कहा जाता है। हेपेटाइटिस एक वायरस होता है, जो अत्यधिक शराब के सेवन, विषाक्त पदार्थ, दवाएं और कुछ मेडिकल कंडीशन के वजह से शरीर में पनपने लगते हैं। लीवर आपके शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग होता है जो पोषक तत्वों को प्रोसेस करने, खून को फिल्टर करने के साथ ही संक्रमण से लड़ता है। ऐसे में जब लीवर में सूजन या क्षति होती है, तो यह कार्य प्रभावित होने लगते हैं। अनुपचारित हेपेटाइटिस लीवर फेल या लीवर कैंसर कारण बन सकता है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का अनुमान है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर 354 मिलियन लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस बी और सी से पीड़ित हैं।मुंबई के मेडिसिन सोमैया मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अमर आर. पजारे बताते हैं कि हेपेटाइटिस वायरस को काफी हद तक रोका जा सकता है। वायरल हेपेटाइटिस को भारत में, विशेषकर सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों में स्वास्थ्य की एक गंभीर समस्या माना जाता है। भारत की आबादी में लगभग 5 करोड़ लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस से पीड़ित हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/IWa0Mwc
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/IWa0Mwc
via IFTTT