कोरोना-मंकीपॉक्स के बीच आया जानलेवा Langya virus, इन 12 लक्षणों पर रखें नजर
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) और मंकीपॉक्स (Monkeypox) के बीच चीन में एक नया वायरस पाया गया है, जिसका नाम 'लैंग्या वायरस' (langya virus) बताया जा रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि इस वायरस की चपेट में आकर 35 लोग संक्रमित हो चुके हैं। चीन और सिंगापुर के वैज्ञानिकों द्वारा न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (NEJM) में प्रकाशित एक शोध के हवाले से कहा है कि यह पशुओं से फैलने वाला हेनिपावायरस (Henipavirus) या लैंग्या हेनिपावायरस है जिसे एलएवी (LayV) भी कहा जाता है)। यह वायरस मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है। बताया जा रहा है कि यह वायरस पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत और मध्य चीन के हेनान प्रांत में पाया गया और अब तक दोनों प्रांतों में 35 लोगों को संक्रमित कर चुका है। इस शोध को 'ए जूनोटिक हेनिपावायरस इन फेब्राइल पेशेंट्स इन चाइना' टाइटल से प्रकाशित किया गया है। चलिए जानते हैं कि यह वायरस क्या है, इसके लक्षण हैं और यह कितना घातक है-
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/IGRZH5r
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/IGRZH5r
via IFTTT