Top Story

Sleeping Position से पड़ता है आपकी सेहत पर असर, जाने क्या है सोने का सेहतमंद तरीका

नींद आपके शरीर की सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है, जो आपको अगले दिन के लिए ऊर्जा प्रदान करने के लिए आवश्यक है। नींद शरीर को सक्रिय करती है और दिन के दौरान खोई हुई ऊर्जा को बहाल करने में मदद करती है। इस प्रकार, गहरी नींद और रात में पर्याप्त घंटों की नींद लेना बहुत आवश्यक होता है। इसके साथ ही सही दिशा में सोना भी उतना ही जरूरी है। आमतौर पर यह कहा जाता है कि आपको किसी भी कीमत पर उत्तर की ओर सिर करके सोने से बचना चाहिए। लेकिन ऐसा क्यों कहा जाता है, आइए जानते है आयुर्वेद डॉक्टर से।आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर दीक्षा भावसार बताती हैं कि मैनें आयुर्वेद और नींद पर अपनी स्टडी में जाना कि सोने की दिशा के पीछे कई विज्ञानिक कारण होते हैं। जिसकी वजह से आयुर्वेद में भी उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से माना किया जाता है। इन तथ्यों को बेहतर तरीके से समझने के लिए चारों दिशों में फैली एनर्जी को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि ये आपकी सेहत पर अच्छा और बुरा दोनों प्रकार से प्रभाव डालती हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/SAXlaUj
via IFTTT