Top Story

शरीर को रोजाना कितना प्रोटीन, आयरन-कैल्शियम चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की राय

महिलाओं की आहार संबंधी आवश्यकताएं पुरुषों से भिन्न होती हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक कैलोरी और प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं। इसलिए पुरुषों और महिलाओं के लिए नियमित भोजन में कौन से पोषण घटक शामिल करना जरूरी हैं, इस बारे में विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं। जब कभी सेहत की बात आती है, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसलिए आप एक पोषण विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं और एक संतुलित आहार का पालन कर सकते हैं। पुरुषों और महिलाओं दोनों में पोषण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अच्छा भोजन बीमारियों, एलर्जी और संक्रमण के जोखिम को कम करने और चयापचय को सुधारने में मदद करता है। अच्छा पोषण आपको प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और इष्टतम वजन बनाए रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, जब सही प्रकार के पोषण का पालन करने की बात आती है तो अधिकांश पुरुष और महिलाएं भ्रमित होते हैं। पोषण को लेकर कई तरह की शंकाएं हैं। इससे जुड़ी सभी भ्रांतियों को दूर करना काफी जरूरी हैं। मुंबई स्थित वॉकहार्ट हॉस्पिटल में वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ रिया देसाई आपको बता रही हैं कि आपको स्वस्थ रहने के लिए किस तरह का भोजन लेना चाहिए।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/TOaNnys
via IFTTT