Top Story

Diet tips: ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल, वजन करना है कम? नाश्ते में खाएं हेल्दी फैट वाली ये 7 चीजें

सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है और उससे भी जरूरी यह है कि आप क्या खा रहे हैं। वास्तव में सुबह के नाश्ते से ही आपको दिनभर के कामकाज के लिए एनर्जी और शरीर को ताकत मिलती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट नाश्ता नहीं छोड़ने की सलाह देते हैं।अक्सर लोग सुबह उठकर चाय या कॉफी पीते हैं जोकि सेहत के लिए खतरनाक है। यह भी देखा गया है कि लोग सुबह नाश्ते में चाय पराठा, पूरी-सब्जी और जैम-ब्रेड जैसी चीजों को अधिक सेवन करते हैं। इन चीजों से पेट तो भर जाता है लेकिन शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के अनुसार, आपको बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुबह के नाश्ते में हेल्दी फैट से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हमारे घर के बड़े बुजुर्ग सुबह-सुबह भीगे हुए बादाम खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसकी कई वजह हैं। वास्तव में कई शोधों से पता चलता है कि सुबह सबसे पहले हेल्दी फैट लेने से कई फायदे मिलते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/DvUumQy
via IFTTT