Top Story

Navratri Vrat के लिए घर में बनाएं ये 4 High protein recipes, एनर्जी से भरा रहेगा शरीर

नवरात्रि (Navaratri) का पर्व जारी है और मां दुर्गा के भक्त इन दिनों पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। जाहिर है व्रत के दौरान कुछ ही खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है और ज्यादातर समय भूखा ही रहना पड़ता है। यही वजह है कि आपको थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। चूंकि नवरात्रि में सीमित खाद्य पदार्थों के सेवन से आपके शरीर को प्रोटीन नहीं मिल पाता है जिससे आप थका हुआ फील कर सकते हैं। उपवास के दिनों स्वस्थ रहने के लिए आपको प्रोटीन की सख्त जरूरत होती है। इसके लिए प्रोटीन डाइट लेना बहुत जरूरी है। प्रोटीन क्यों जरूरी है? प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है, जो शरीर विकास और ऊर्जा के लिए जरूरी होता है। वास्तव में प्रोटीन मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा, बालों और शरीर के हर अंग के लिए जरूरी है।प्रोटीन का काम चयापचय को बढ़ाना, वजन घटाना और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखना है। यदि आप थकान, सुस्ती या कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा आपको कुछ ऐसी हाई प्रोटीन रेसिपी (High protein recipes) बता रही हैं, जो आपको नवरात्रि में ट्राई करनी चाहिए।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/gOQNy6L
via IFTTT