Top Story

10 दिन में 10 kg वजन कम कर देगी Fad Diets? जानिए एक्सपर्ट का दमदार नुस्खा

वजन कम (Weight loss) करना कोई आसान काम नहीं है लेकिन इतना मुश्किल भी नहीं है जितना समझा जाता है। अक्सर देखा गया है कि लोग वजन कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और तमाम तरह की डाइट फॉलो करते हैं। कई बार इन सबसे भी रिजल्ट नहीं मिलता है। बेशक वजन कम करने के लिए के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी होती है लेकिन वास्तव में यह थोड़ा चालाकी वाला काम है।जन कम करने में फिजिकल एक्टिविटी के अलावा डाइट का भी अहम रोल है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मोटापा कम करने के लिए अगर एक्सरसाइज जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी डाइट लेना भी है। अक्सर देखा जाता है कि लोग मेहनत तो करते हैं लेकिन खाने-पीने पर ध्यान नहीं देते, जिस वजह से उन्हें कोई फायदा नहीं होता है। Weight Loss Coach डॉक्टर स्नेहल के अनुसार, वेट लॉस के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं। पूरी तरह खाना भी छोड़ना गलत है और बहुत कुछ खाना भी गलत। वास्तव में अगर आपको तेजी से वजन कम करना है, तो अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वजन कम करने के लिए डाइट कई तरह की हैं लेकिन आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या लेना है और किस से बचन है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/0wzaX96
via IFTTT