Top Story

रात में सोने से पहले पीएं ये ड्रिंक, सर्दियों की 3 बीमारियां रहेंगी बिल्कुल दूर

उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक शुरू हो चुकी है। सभी जानते हैं कि ठंड के मौसम में कुछ बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इन आम बीमारियों से बचाव करने के लिए इम्युनिटी मजबूत करना बहुत जरूरी है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने एक शानदार इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक के बारे में बताया है, जो आपको सर्दी की 3 बीमारियों से बचाने में मदद करेगी। इस इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक की रेसिपी बहुत आसान है, जिसे आप घर पर बहुत कम समय में बना सकते हैं।रात में सोने से पहले पीनी है इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंकआयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. अपर्णा पद्मानाभम ने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने वाली इस होममेड ड्रिंक का नाम 'मसालेदार दूध' दिया है। जिसे उन्होंने रात में सोने से पहले पीने (Nighttime drink for immunity) की सलाह दी है। इस ड्रिंक में चार स्वास्थ्यवर्धक मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ शरीर में गरमाहट लाने में भी मदद करते हैं। अब बिना देर किए इम्युनिटी बढ़ाने वाली इस होममेड ड्रिंक की रेसिपी जान लेते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/J3etYkd
via IFTTT