Top Story

इन संकेतों से मां को लगा बेटी Deepika Padukone है डिप्रेशन में, आपका कोई अपना तो नहीं इसका शिकार..

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवूड की मशहूर अदाकारा, लेकिन इनका नाम 2015 के बाद से Mental Health और अवसाद (Depression) से भी जोड़ा जाता रहा है। पर्दे पर मस्तानी (Bajirao Mastani) और पद्मावती (Padmaavat) बन तलवारों से लड़ती नजर आने वाली दीपिका किसी समय खुद से लड़ाई लड़ रहीं थी। इसका खुलासा कई बार दीपिका पदुकोण ने खुद मीडिया के सामने किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पदुकोण बताती हैं कि उन्हें खुद नहीं पता था कि वह डिप्रेशन में हैं। बल्कि इनकी मां ने इस बात को नोटिस किया और प्रोफेशनल को दिखाने की सलाह दी। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर 20 में से 1 व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है। वैश्विक विकलांगता के लिए अवसाद को सबसे बड़े योगदानकर्ता के रूप में स्थान दिया गया है। क्योंकि अवसाद आत्महत्या का कारण बन सकता है। हर साल 800,000 से अधिक लोग आत्महत्या के कारण मरते हैं। यह 15-29 वर्ष के बच्चों में मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है।आज यानी 10 अक्टूबर को दुनियाभर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental health Day) मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य मानसिक रोग और डिसऑर्डर के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है। इस मौके पर हम आपको उन संकेतों के बारे में बता रहें हैं जिससे आप अपने आस-पास डिप्रेशन से जुझ रहें व्यक्ति की पहचान कर उनकी मदद कर सकते हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/ixzk4I3
via IFTTT