मां लक्ष्मी को पसंद है कमल का फूल सेहत को देता है ये 10 जबरदस्त फायदे
दिवाली (Diwali) का पर्व जल्द ही दस्तक देने वाला है। भारत में यह पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से ही ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है। महालक्ष्मी के चित्रों और प्रतिमाओं में उन्हें कमल पर विराजमान दिखाया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कमल का फूल अपनी सुंदरता और कोमलता के लिए जाना जाता है। बेशक यह फूल कीचड़ में खिलता है लेकिन कीचड़ भी इसकी सुंदरता कम नहीं कर सकता। मां लक्ष्मी को पसंद यह फूल केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि अपने कई औषधीय गुणों की वजह से भी जाना जाता है। नदी, झील, तालाब में उगने वाले इस फूल के बीज, पत्ते, तने आदि का कई तरह की दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है।कमल के फूल के फायदे? कमल के फूल में रक्तस्राव याने ब्लीडिंग, खांसी, बुखार, लीवर और पेट की समस्याओं को दूर करने की क्षमता होती है। एशिया में इस फूल के विभिन्न हिस्सों उपयोग आमतौर पर खाना पकाने और पेय पदार्थों में भी किया जाता है। चलिए जानते हैं कि इसके सेवन से आपकी सेहत को क्या-के फायदे हो सकते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/lseAagE
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/lseAagE
via IFTTT