Top Story

एंड्रोपॉज के इन 13 लक्षणों पर रखें पुरुष, यौन जीवन आ सकता है खतरे में

उम्र का बढ़ना जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है और इसके साथ काफी सारे बदलाव आते हैं, कुछ तो अच्छे और कुछ बुरे। उन बदलावों में से हॉर्मोनल बदलाव स्वाभाविक रूप से होता है। सिर्फ महिलाएं ही उम्र बढ़ने पर हॉर्मोनल बदलाव से होकर नहीं गुजरतीं, बल्कि डॉक्टर्स ने पाया है कि पुरुषों को भी उम्र बढ़ने के साथ इस तरह के कुछ लक्षणों का अनुभव होता है। पुरुषों में होने वाले इस बदलाव की स्थिति को मेडिकल भाषा में 'एंड्रोपॉज' (Andropause) कहते हैं।फर्टिलिटी कंसल्टेंट नोवा, आईवीएफ फर्टिलिटी डॉ. हरीता मन्नेम के अनुसार, एंड्रोपॉज के लक्षणों को यौन संतुष्टि में कमी या उम्र बढ़ने पर टेस्टोस्टेरॉन के निम्न स्तर के साथ आमतौर पर तंदरुस्ती में गिरावट महसूस होने से जुड़े सिंड्रोम के रूप में परिभाषित किया जाता है। हालांकि महिलाओं को होने वाले मेनोपॉज़ की तुलना में यह पूरी तरह से अलग होता है। पुरुषों का एंड्रोपॉज़ और महिलाओं के मेनोपॉज़ में कई तरह से अंतर पाया जाता है। लगभग 30% पुरुष 50 की उम्र में टेस्टोस्टेरॉन के निम्न स्तर के कारण इन लक्षणों का अनुभव करते हैं। मेनोपॉज़ की वजह से महिलाओं में ओव्यूलेशन का विड्रवल होता है, वहीं पुरुषों में यह कम समय के लिये होता है। वैसे टेस्टोस्टेरॉन स्तर और हॉर्मोन के निर्माण का स्तर धीरे-धीरे कम होता है और समय के साथ बढ़ता है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/uAy0hDe
via IFTTT