फेफड़ों में भरे पानी को सुखाने के लिए आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय
कई बार फेफड़ों या चेस्ट में पानी भर जाता है जिसे मेडिकल भाषा में पल्मोनरी एडिमा (Pulmonary edema) कहते हैं। यह एक गंभीर समस्या है जिसका तुरंत इलाज किया जाना जरूरी है। मुश्किल तब होती है, जब पानी फेफड़ों में सांस की नली में जमा हो जाता है। इससे पीड़ित का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। फेफड़ों में पानी भरने के कारण क्या है? मेयोक्लिनिक के अनुसार, फेफड़ों में पानी भरने की बड़ी वजह दिल के रोग हैं। लेकिन अन्य कारणों से भी फेफड़ों में द्रव जमा हो सकता है। निमोनिया, कुछ विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आना, कुछ तरह की दवाएं, छाती की दीवार पर आघात और ऊंचाई पर चढ़ना या एक्सरसाइज करते समय भी फेफड़ों में पानी जा सकता है।फेफड़ों में पानी भरने की स्थिति को मेडिकल इमरजेंसी माना गया है जिसके लिए तुरंत उपचार की जरूरत होती है। समय पर सही इलाज नहीं मिलने से पीड़ित की मौत भी हो सकती है। फेफड़ों में पानी भरने के क्या लक्षण हैं? ऐसा होने से आपको सांस लेने में परेशानी, कफ में खून आना, दिल की धड़कन बढ़ना, त्वचा का ठंडा होना, सांस लेते समय घरघराहट या हांफना, थकान, बेचैनी, चिंता और पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन आदि शामिल हैं। फेफड़ों में भरे तरल को सुखाने के लिए आप कुछ तरीके आजाम अकते हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/K2mZPek
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/K2mZPek
via IFTTT