Top Story

स्टडी में दावा- महिलाओं से पहले बूढ़े हो रहे पुरुष, बढ़ती उम्र को धीमा करना है तो खाएं 5 चीजें

बचपन, जवानी और बुढ़ापा जीवन की सच्चाई है जिसे कोई ठुकरा नहीं सकता। उम्र बीतने के साथ बुढ़ापा आना तय है। हालांकि कुछ लोग जल्दी बुढ़ापे का शिकार हो जाते हैं जिसकी वजह खराब खान-पान और सुस्त जीवनशैली हो सकते हैं। अब यह तो रही कुछ लोगों की बात लेकिन कुछ पुरुषों की उम्र महिलाओं की तुलना में तेजी से बढ़ती है और इस बात का खुलासा हाल ही के एक नए अध्ययन में हुआ है। बेशक महिलाओं के लिए यह खुशी की खबर है लेकिन पुरुषों को इससे चिंता हो सकती है। जर्नल ऑफ जेरोन्टोलॉजी में प्रकाशित फिनलैंड के एक अध्ययन से पता चलता है कि पुरुष जैविक रूप से महिलाओं की तुलना में बड़े होते हैं। इसका मतलब यह है कि जब कोई पुरुष अपने 50 के दशक में होता है, तब तक वो उसी उम्र की महिला की तुलना में चार जैविक वर्ष बड़ा होता है। यह अंतर बहुत कम उम्र में ही शुरू हो जाता है। कमाल की बात यह है कि यह प्रभाव पुरुषों में उनके 20 के दशक से पहले शुरू हो जाता है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/mupT7WA
via IFTTT