वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman को पसंद है ये जंगली बेर, जानें इसमें क्या हैं खास
पिछले शनिवार भारत की वितमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) चैन्नई के मायलापुर में सब्जी मार्केट पहुंची। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह वित मंत्री का सरप्राइज वीआईपी दौरा था। यहां उन्होंने लोकल सब्जी विक्रताओं से बात की साथ ही कुछ सब्जी भी खरीदी। इसमें सुंदक्कई (टर्की बेरी), पिडी करनई (जंगली रतालू) और मुलई कीरई जैसी सब्जियां शामिल है।वैसे तो इन सभी सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्वों और औषधीय गुण मौजूद है जो इन्हें सेहतमंद बनाते हैं। लेकिन सुंदक्कई (टर्की बेरी) के फायदे इससे सबसे अलग बनाते हैं। सुंदक्कई को सब्जी और हर्ब दोनों दर्जा प्राप्त है। ज्यादातर जंगलों में पाई जाने वाली इस सब्जी को दक्षिण भारत में काफी पसंद किया जाता है। इसे प्रीक्ली नाइटशेड, डेविल्स फिग, शू शू बुश, जंगली बैंगन, मटर बैंगन जैसे नामों से भी जाना जाता है।रिसर्च गेट में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, टर्की बेरी का वैज्ञानिक नाम सोलनम टोरवम है। इसमें फाइबर और आवश्यक विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते है। इसमें विशेष रूप से विटामिन ए, कैरोटीनॉयड, विटामिन सी और आयरन होता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/b4ByLph
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/b4ByLph
via IFTTT