फाइबर से भरपूर ये 5 सब्जियां तेजी से घटाएंगी वजन, बीमारियां भी रहेंगी दूर
वजन कम (weight loss) करना बेशक थोड़ा मुश्किल काम है लेकिन कई उपाय हैं जिनके जरिए आसानी से मोटापे से राहत पाई जा सकती है। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए कैलोरी कम सेवन करने और ज्यादा एक्सरसाइज करने का सुझाव देते हैं। कई एक्सपर्ट डाइट में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करने की भी सलाह देते हैं। वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, बेशक यह सभी उपाय जरूरी हैं। इनके अलावा एक और चीज सबसे जरूरी है जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वो यह है कि आपको अपनी डाइट में फाइबर का सेवन बढ़ाना चाहिए। इसके लिए आप फाइबर से भरपूर सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि फाइबर वजन पेट और आंतों के कामकाज को दुरुस्त बनाकर वजन कम करने में मदद करता है। फाइबर पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का एक घटक है, जो पाचन एंजाइम मनुष्यों में आसानी से नहीं टूट सकता है। जब फाइबर टूट जाता है और शरीर द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है, तो यह शरीर को अवांछित खाद्य पदार्थों को अवशोषित करने से रोकता है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/RmN25Od
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/RmN25Od
via IFTTT