Top Story

आपको भी रात में सोते समय आती है खांसी? तो बिस्तर पर लेटने से पहले करें ये 5 उपाय

रात में जब आप सो रहें हो और अचनाक से खांसी शुरू हो जाएं तो पुरी नींद खराब कर देती है। हालांकि यदि दोबारा नींद आ जाएं तो सुबह यह बात याद तक नहीं रहती है। ना ही खांसी के इलाज के बारे में ही कोई जरूरत महसूस होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं सोते से समय आने वाली खांसी कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकती है। एनसीबीआई के अनुसार, रात की खांसी श्वसन की बीमारी जैसे अस्थमा (Asthma), ब्रोंकाइटिस या श्वसन संक्रमण बीमारियों का लक्षण हो सकती है। इसके साथ ही अगर आपको एसिडिटी (Acidity) या जीईआरडी(GERD) जैसी पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो इसके वजह से भी आपको रात में खांसी की दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा वातावरण में मौजूद एलर्जेनिक यौगिकों, जैसे धूल, मोल्ड, मैट्रेस माइट्स आदि भी खांसी का कारण बनते हैं।यदि रात में खांसी लगातार बनी रहती है और अपने आप दूर नहीं होती है, तो आपको खांसी कम करने के लिए डॉक्टर से मिलने या यहां बताएं कुछ घरेलू उपचारों (Home Remedy for cough) को आजमाने की आवश्यकता पड़ सकती है।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/Qk23rc7
via IFTTT