Top Story

प्रोटीन का भंडार है ये 6 देसी चीजें, दबाकर खाएं शरीर बनेगा ताकतवर

हर साल 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसाइटी द्वारा की गई जिसे बाद में इंटरनेशनल वेजिटेरियन यूनियन का भी सपोर्ट मिला। यह दिवस पर्यावरण, स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की 22% आबादी खुद को शाकाहारी बताती है। जाहिर है यह आंकड़ा बड़ा है। अक्सर वेजिटेरियन फूड यानी साग-सब्जियों को नॉन-वेज फूड के मुकाबले कम स्वादिष्ट और कमजोर समझा जाता है। यह बात सच है शरीर के लिए जरूरी कुछ पोषक तत्वों की मात्रा नॉन वेज फूड में ज्यादा होती है लेकिन यह बात भी सच है कि वेजिटेरियन फूड भी आपको एक लंबा और स्वस्थ जीवन दे सकते हैं। अब बात करते हैं शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व प्रोटीन की। ऐसा माना जाता है कि नॉन वेज फूड जैसे चिकन, अंडा, या लाल मांस में ही सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अगर बात करें हाई प्रोटीन वेजीटेरियन फूड्स की तो आपको जानकार हैरानी होगी कि कुछ वेजिटेरियन फूड प्रोटीन का भंडार हैं। बीन्स, चने, पनीर, दाल जैसी चीजें प्रोटीन का खजाना हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/3aMFcDd
via IFTTT