अगर 7 लक्षणों का नहीं किया इलाज तो शरीर के एक-एक जोड़ को तोड़ देगा गठिया
आज यानी 12 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व गठिया दिवस यानी वर्ल्ड आर्थराइटिस डे (World Arthritis Day) मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का मकसद लोगों के बीच जोड़ों को प्रभावित करने वाली गठिया बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा करना है। गठिया या कहें आर्थराइटिस एक या अधिक जोड़ों को प्रभावित कर सकता है, जिससे दर्द व सूजन हो सकती है। यह समस्या से विश्व भर में अनेकों लोग पीड़ित हैं। सीताराम भरतिया सिसर्च इंस्टीट्यूट और होली फैमिली अस्पताल नई दिल्ली के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन डॉक्टर बीरेन नाडकर्णी के अनुसार, गठिया के 100 से अधिक विभिन्न रूप हैं, हालांकि पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटोइड गठिया सबसे देखे जाने वाली समस्या है। ये प्रतिरक्षा प्रणाली को भी प्रभावित कर सकते हैं। गठिया से होने वाले नुकसान क्या है? इसमें जोड़ों के साथ-साथ मांसपेशियों, संयोजी ऊतक, टेंडन और रेशेदार ऊतक को नुकसान पहुंचा सकता है। यह हाथ, कूल्हों, घुटनों और रीढ़ सहित किसी भी जोड़ को नुकसान पहुंचा सकता है। भारत में गठिया के 180 मिलियन से अधिक मामले हैं, जो इसे डायबिटीज, एड्स और कैंसर सहित कई अन्य बीमारियों की तुलना में अधिक गंभीर बनाते हैं। यह बीमारी कितनी व्यापक है, इसके बावजूद अभी भी कई मिथक हैं जो लोगों की समस्या को बढ़ा देते हैं। इसके बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/FiQx4hK
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/FiQx4hK
via IFTTT