Top Story

गठिया के मरीज भूल से भी न खाएं ये 8 फूड, जगह-जगह जोड़ों में सूजन-दर्द से उठना बैठना हो जाएगा मुश्किल

गठिया (Arthritis) एक सामान्य स्वास्थ्य स्थिति है जिसमें आपके जोड़ों में क्रोनिक सूजन हो जाता है। गठिया का रोग 100 से भी अधिक तरह का होता है और इसी के आधार पर इसका दर्द जोड़ों, हड्डियों और शरीर के अन्य अंगों अलग-अलग हो सकता है। गठिया के मुख्य लक्षण जोड़ों में दर्द और जकड़न हैं, जो आमतौर पर उम्र के साथ बढ़ता जाता है। गठिया के सबसे आम प्रकार में ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis), रुमेटीइड गठिया (Rheumatoid arthritis) और गाउट शामिल हैं जिसमें जोड़ों में सूजन हो जाता है। इस स्थिति को और गंभीर बना देने वाली बात यह है कि इसका इलाज लगभग असंभव है।एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, गठिया के रोग से भारत की लगभग 22 से 39 प्रतिशत तक आबादी पीड़ित है। इस रोग के चपेट में पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा आती हैं।अनुसंधान और एक्सपर्ट बताते हैं कि आहार संबंधी बदलाव, जैसे कि कुछ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से परहेज करना, सूजन संबंधी गठिया और पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस वाले लोगों में लक्षणों की गंभीरता को कम कर सकता है। ऐसे में हमने आयुर्वेद डॉक्टर शरद कुलकर्णी से बात की और जाना कि गठिया में क्या नहीं खाना चाहिए ? चलिए जानेत हैं कौन से हैं ये फूड

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/MgGsWES
via IFTTT