Top Story

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा 'Air Pollution', ये 5 गंभीर बीमारियां बिगाड़ सकती हैं दीपावली का मजा

देश की राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली होना शुरू हो चुकी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) में आज दिल्ली के कई इलाकों में हवा को अनहेल्दी बताया गया है। दिल्ली भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित राज्य में से एक है। ऐसे में यहां के लोगों के लिए जान का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।24 अक्टूबर को देशभर में दीपों का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली (Diwali 2022) मनाया जाने वाला है। सभी लोग उत्साह के साथ एक बार फिर अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस त्यौहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट इस त्यौहार को लेकर काफी चिंतित हैं। क्योंकि हर साल दीपावली पर पटाखों की वजह से प्रदूषण कई गुना बढ़ जाता है। वायु प्रदूषण से कई जानलेवा बीमारी होती है, इसलिए जरूरी है इन बीमारियों के बारे में जानना और इनसे बचाव के लिए जरूर उपाय करना।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/1RtQ2LT
via IFTTT