कमजोर शरीर को पूरी ताकत देगा दूध+खजूर का मिश्रण, खून की कमी भी होगी दूर
क्या आप जानते हैं रात में दूध के साथ खजूर खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। खजूर में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में खजूर में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह प्रोटीन और अमीनो एसिड का बढ़िया स्रोत है। इसके अलावा इसमें ए, सी, और ई सहित विटामिन बी ग्रुप के विटामिन पाए जाते हैं।खजूर सेलेनियम, फास्फोरस, फ्लोरीन, कैल्शियम, जस्ता, पोटेशियम, तांबा, सल्फर, कोबाल्ट और आयरन का भंडार है। इसी तरह दूध कैलोरी, प्रोटीन, हेल्दी फैट, कैल्शियम, विटामिन डी, राइबोफ्लेविन (बी2), विटामिन बी12, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे तत्वों का खजाना है। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, जब दूध और खजूर का एक साथ सेवन किया जाता है, तो शरीर में ताकत आती है और कई बीमारियां दूर होती हैं।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/PU5QrOY
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/PU5QrOY
via IFTTT