Breast Self Exam: डॉ. ने बताए घर में ब्रेस्ट की जांच के तरीके, कैंसर से बचना है तो 5 लक्षणों पर रखें पैनी नजर
अक्टूबर का महीना ब्रेस्ट कैंसर (Breast cancer) के प्रति जागरूकता फैलाने के माह (breast cancer awareness month) के रूप में मनाया जाता है या इसे पिंकटूबर (Pinktober) कहा जाता है। हाल-फिलहाल में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर काफी जागरूकता फैलाई गई है।लगभग 90% ब्रेस्ट कैंसर की पहचान महिलाएं खुद से करती हैं। समय पर इसका पता चलने से न केवल ब्रेस्ट बच जाता है, बल्कि जिंदगी भी बच जाती है। इसलिए, ब्रेस्ट की स्वयं से जांच करने के महत्व को कम नहीं आंका जा सकता।के जे सोमैया मेडिकल कॉलेज एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के जनरल सर्जरी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शलाका इंडप के अनुसार, 20 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मासिक रूप से खुद से ब्रेस्ट की जांच (बीएसई) शुरू कर देनी चाहिए। यह बेहद जरूरी है कि ब्रेस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/zZD2myv
via IFTTT
from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/zZD2myv
via IFTTT